Friday, March 01, 2013

* आर्यावर्त *

पुराण का अर्थ होता है सबसे पुरातन या प्राचीन। पुराण में हजारों नहीं लाखों साल की परम्परा, इतिहास, संस्कृति और वैदिक ज्ञान को समेटने का प्रयास किया गया। शैव पंथियों ने शिव को आधार बनाकर, वैष्णव पंथियों ने विष्णु को आधार बनाकर, शाक्तों ने शक्ति को आधार बनाकर, एकेश्वरवादियों ने निराकार ईश्वर को आधार बनाकर और कृष्ण भक्तों ने कृष्ण को आधार बनाकर सृष्टि उत्पत्ति, मान...व इतिहास, परम्परा, धर्म और दर्शन का विस्तार किया। इसीलिए सब कुछ भ्रमपूर्ण या कहें कि होच-पोच लगता है। फिर भी वेद व्यास कहते हैं कि जहाँ ऐसा लगता है वहाँ वेद की बातों को ही प्रमाण मानना चाहिए।

वेदों और पुराणों के हजारों पन्ने तो काल-कवलित हो गए हैं और जितने पन्ने समय खा गया उससे कहीं अधिक तो श्रुति और स्मृति की बातें विस्मृत हो गई हैं, फिर भी जो बचा है उसे जब संग्रहित किया गया तो निश्चित ही वह क्रमबद्ध नहीं रहा सब कुछ होच-पोच था। परंतु इतने के ही अर्थ निकाल लिए तो जो छूट गया है उसे इतने से ही पकड़ा जा सकता है।

आज के पाश्चात्य नजरिए से प्रभावित लोगों को पुराण की कोई समझ नहीं है। आज हवा का रुख है इतिहास की ओर। लोग यह नहीं जानते कि जीवन रहस्यमय है जिसकी परतों पर परतें हैं। यदि वर्तमान धार्मिकों के पास थोड़ी-सी वैज्ञानिक समझ होती तो वे पुराण में छिपे इतिहास और विज्ञान को पकड़ना जानते। लेकिन पोथी-पंडितों को कथाएँ बाँचने से फुरसत मिले तब तो कहीं वे पुराण को इतिहास करने में लगेंगे। तब तो कहीं उन पर शोध किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Spicejet Against IndianArmy

सेना के जवान से दुर्व्यवहार करते एयरलाइंस।  =========== देश के लिए जान हथेली पर ले के जाने वाले सैनिकों से इस तरह की उगाही पर  रोक लगनी चाहि...