Thursday, January 10, 2013


पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसकर हमला किया है। इसमें भारत के दो जवान शहीद हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार पाक सैनिकों ने दोनों भारतीय जवानों के सिर भी काट दिए और एक का सिर साथ ले गए। हमले में दो जवान घायल भी हुए हैं। घटना मंगलवार की है। इसके बाद देर रात पाकिस्तान की ओर से पुंछ में सात पोस्ट पर गोलीबारी भी की गई। जवाब में भारतीय सेना ने भी गोलीबारी की है।

हालांकि, भारतीय सेना ने सिर काटने की खबर की पुष्टि नहीं की है। सेना ने कहा है कि एक जवान का शरीर क्षत- विक्षत अवस्था में पाया गया है। लेकिन सूत्र बताते हैं कि पाकिस्‍तान के 9 बलूच रेजीमेंट के सैनिकों ने भारतीय जवानों की हत्‍या करने के बाद उनके सिर भी कुचले थे।



No comments:

Post a Comment

Spicejet Against IndianArmy

सेना के जवान से दुर्व्यवहार करते एयरलाइंस।  =========== देश के लिए जान हथेली पर ले के जाने वाले सैनिकों से इस तरह की उगाही पर  रोक लगनी चाहि...