Monday, March 18, 2013

तुलसी की जगह मनी प्लांट ने ले ली..
चाची की जगह आंटी ने ले ली..

पिता जी डेड हो गये..
भाई तो अब ब्रो हो गये..

बेचारी बेहन भी अब सिस हो गयी..
दादी की लोरी तो अब टांय टांय फिस्स हो गयी..

टी वी के सास बहू में भी अब साँप नेवले का रिश्ता है..
पता नहीं एकता कपूर औरत है या फरिश्ता है..

जीती जागती माँ बच्चों के लिए ममी हो गयी..
रोटी अब अच्छी कैसे लगे मैग्गी जो इतनी यम्मी हो गयी..

गाय का आशियाना अब शहरों की सड़कों पर बचा है..
विदेशी कुत्तों ने लोगों के कंधों पर बैठकर इतिहास रचा है..

बहुत दुखी हूँ ये सब देखकर दिल टूट रहा है..
हमारे द्वारा ही हमारी भारतीय सभ्यता का साथ छूट रहा है..॥


No comments:

Post a Comment

Spicejet Against IndianArmy

सेना के जवान से दुर्व्यवहार करते एयरलाइंस।  =========== देश के लिए जान हथेली पर ले के जाने वाले सैनिकों से इस तरह की उगाही पर  रोक लगनी चाहि...